देवास। अमलतास विश्वविद्यालय में, 3 अप्रैल को विश्वविद्यालय का वार्षिक दीक्षांत समारोह सफलता पूर्वक संपन्न किया गया। इस गौरवशाली उत्सव में मुख्य अतिथि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री माननीय वीरेंद्र कुमार, विशिष्ट गरिमा बढ़ाने के लिए विशिष्ठ अतिथि माननीय श्री जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री म.प्र., निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग अध्यक्ष डॉ. खेम सिंह डेहरिया, देवास विधायक गायत्री राजे पंवार, हाटपिपलिया विधायक श्री मनोज चौधरी जिला अध्यक्ष भाजपा श्री रायसिंह सेंधव, राजेश यादव, अमलतास ग्रुप के संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया, चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया, विश्वविद्यालय प्रो. चांसलर डॉ. सलिल भार्गव, बांगर सरपंच दिलीप जाट, एवं समस्त विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, प्राचार्य अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रुप पदाधिकारी, डॉक्टर, कर्मचारी, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित हुए। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अमलतास विश्वविद्यालय के इस दीक्षांत समारोह में आकर में गौरांवित महसूस कर रहा हूं। मैं आज आप सभी को इसके लिए विशेष शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। आज आप जीवन के दूसरे पड़ाव पर पहुंच गए है। यहां से आपको बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना का संकल्प लेकर जाना है और समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाना है। अब तक यहां 01 हजार से अधिक एमबीबीएस डॉक्टर बने है। इसके साथ ही बीएचएमएस, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टॉफ सहित अन्य चिकित्सा क्षेत्र की पढ़ाई के विद्यार्थियों ने चिकित्सा के क्षेत्र में आगे कदम बढ़ाया है। अब यह विश्वविद्यालय हो गया है। इस अमतलास विश्वविद्यालय के शुरू होने से इसका नाम पूरे प्रदेश में हो रहा है। यहां पर अन्य जिलों के विद्यार्थी भी पढ़ाई करने आ रहे हैं। यहां पर पढऩे वालों विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां चिकित्सा के साथ समाज सेवा का भी कार्य किया जा रहा है। यहां सेवा, समर्पण और विश्वास के साथ कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने फाउंडर चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया और चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया को धन्यवाद दिया। साथ ही अमलतास अस्पताल द्वारा संचालित अमलतास नशा मुक्ति केंद्र का निरिक्षण कर केंद्र की सराहना की 7 एवं नशामुक्ति भारत की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज इस दीक्षांत समारोह में आकर बहुत हर्ष और गर्व हो रहा है। मैं इन सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं। आज उन माता-पिता के लिए बड़े ही गौरव की बात है कि उनके बेटा-बेटी डॉक्टर बन गए हैं और आज से वे जीवन के उच्च मुकाम के लिए आगे बढऩे जा रहे हैं। समारोह को संबोधित करते हुए देवास विधायक गायत्री राजे पवार जी ने विश्वविद्यालय और अस्पताल के सेवा कार्यों की सराहना की। समारोह में उपस्थित हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी ने सभी स्नातक छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस समारोह में 300 से अधिक विद्यार्थियों एमबीबीएस ,एमडी ,एमएस , एमसीएच नर्सिंग एवं बीएससी नर्सिंग और बीपीटी को स्नातक एवं स्नाकोत्तर छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियाँ ,पूर्णत: प्रमाण पत्र एवं स्वर्ण पदक दिए गए। साथ ही अमलतास विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ शरदचंद्र वानखेड़े एवं कुलसचिव श्री संजय रामबोले द्वारा सभी माननीय अतिथियों की उपस्थिति में राय सिंह सेंधव जिलाध्यक्ष देवास को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु एवं रिटायर्ड आई. ए. एस. ऑफिसर (भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी) राकेश सिंह को प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य हेतु डी. लिट की मानक उपाधि प्रदान की गयी।

