Breaking
31 Dec 2025, Wed

अपनी बुराइयों को ढूंढता है, उसे सर्व सुखों का सागर मिल जाता है-सद्गुरु मंगल नाम साहेब

देवास। सदगुरु कबीर ने अपनी ही बुराइयों को ढूंढा किसी में बुराई दिखी तो उन्होंने सोचा कि हम दूसरों की बुराइयों को तो ढूंढते हैं। लेकिन हम अपनी बुराई को नहीं ढूंढते। दूसरों की बुराइयों को ढूढ़ते- ढूंढते हम मर जाएंगे। दूसरों की तरफ उंगली उठाते उठाते हम 84 लाख योनियों में भटकते रहेंगे। इसलिए दूसरों की बुराइयों को छोड़कर अपनी ही बुराइयों को ढूंढो। सद्गुरु कबीर ने जब अपनी बुराइयों को ढूंढा तो देखा कि मुझसे बुरा न कोई। उन्होंने अपनी ही बुराइयों को ढूंढा। जिसमें सब प्राप्त हो गया और सर्व सुखों का सागर मिल गया। जो अपनी ही बुराइयों को ढूंढता है। उसे सर्व सुखों का सागर मिल जाता है। यह विचार सद्गुरु मंगल नाम साहेब ने नीरज साहेब, नितिन साहेब के सानिध्य में आयोजित चौका आरती, गुरुवाणी पाठ, गुरु शिष्य चर्चा में व्यक्त किए। उन्होंने आगे कहा कि सदगुरु कबीर ने मानव मात्र को संदेश दिया है। कि सुखी रहना है। तो अपनी और लोटो अपनी ही बुराइयों को ढूंढो। दूसरों की बुराइयों को नहीं। सद्गुरु कबीर ने संसार के जीवों को जब दुखी देखा। आपस में लड़ते झगड़ते देखा की भाई-भाई का बैरी हो गया। बेटा मां का बैरी हो गया। जब मानवता नहीं बची। तब सदगुरु कबीर प्रकट हुए। आगे कहा कि संवाद के बिना संसार का झगड़ा समाप्त नहीं होगा। संशय से भरे हुए संसार में पिंड और प्राण के अंदर ही सारे सच झूठ के अंकुरण हुए। जो है ही नहीं। जैसे अंधेरे की जड़ है क्या। कहां ढूंढोगे। वैसे ही सिर्फ अभाव है प्रकाश का। अभाव में जो घटनाएं घट रही है। वही संसार को परेशान किए जा रही है। प्रकाश का अभाव, विचार का अभाव, सहनशीलता का अभाव। अभाव में हमारा जो सत्य है उसको समझो और जानो। जो झूठ है। उसकी कोई जड़ ही नहीं है। कहां से ढूंढ कर लाओगे। अभाव समझ की बात है। नहीं तो तुम प्रकाश में ही हो।अपने स्वरूप में जब लौटोगे तो संसार का संशय मिट जाता है। जैसे अंधेरे की जड़ खोजने से नहीं मिलती है। वैसे ही संशय भी ढूंढने से नहीं मिलेगा। क्योंकि संशय है ही नहीं। स्वयं के प्रकाश में जब हम खड़े होते हैं। जब ज्ञान का प्रकाश आता है, तो संसार के सारे ब्रह्मजाल मिट जाते हैं। यह जानकारी सेवक वीरेंद्र चौहान ने दी।