देवास। कृत्रिम गर्भधान गौसेवक कल्याण संगठन, जिला देवास की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक हंसराज जूनियर कॉलेज, पुष्पगिरी तीर्थ सोनकच्छ में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री गंभीरसिंह राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिसिंह बैरावत (गढ़खजुरिया), महामंत्री सुरेन्द्रसिंह झाला (भूतिया) तथा नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष श्री दीपक गौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी कार्ययोजना बनाई गई। तय किया गया कि शीघ्र ही एक विशाल प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम महाकाल की नगरी उज्जैन में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के सान्निध्य में आयोजित किया जाएगा। नर्मदापुरम जिले के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने फोन के माध्यम से बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि संगठन की मांगों को वे सरकार तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन को और मजबूत करें और अधिक से अधिक संख्या में एकत्र होकर विशाल कार्यक्रम का आयोजन करें। प्रदेश अध्यक्ष गंभीरसिंह राजपूत ने भी गौसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हमें अपनी मांगें पूरी करानी हैं, तो संगठन को तन-मन-धन से मजबूत करना होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महामंत्री ने भी जिलेभर से आए गौसेवकों का उत्साहवर्धन किया। बैठक में श्री गणेश जायसवाल को उज्जैन संभाग का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नरबतसिंह वाडिया ने की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्री विवेक तिवारी, सचिव श्री महेन्द्र जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री ठाकुरलाल मंडलोई (टोंक खुर्द), उपाध्यक्ष श्री हिन्दूसिंह ठाकुर, श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर (सोनकच्छ), श्री राजेश चौहान (देवास), श्री सुरेन्द्रसिंह सेंधव, श्री पर्वत सिंह पाटीदार, श्री राधेश्याम अटाड़िया समेत जिले भर से आए प्रशिक्षित गौसेवकों ने अपने विचार प्रकट किए। बैठक के पश्चात अतिथियों द्वारा कॉलेज परिसर में गौ माता के नाम पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री चेनसिंह जलोदिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष श्री विवेक तिवारी ने किया।
कृत्रिम गर्भधान गौसेवक कल्याण संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न- प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर

