देवास। पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव साफ नजर आ रहा हैं। गुरुवार सुबह शहर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह 11 बजे तक सडक़ें धुंध से ढकी दिखाई दी। विजिबिलीटी बेहद कम होने से वाहनों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। कृषि विभाग ने किसानों को बुवाई के लिए दो से तीन दिन रुकने की सलाह दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार तूफान ‘मोन्था’ का असर देवास के मौसम पर दिख रहा है। पिछले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की भी आशंका है। कृषि विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया हैं कि यह मौसम फसलों के लिए सामान्य है। लेकिन पिछली बरसात के कारण खेतों में नमी ज्यादा है। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि रबी फसलों की बुवाई दो से तीन दिन रुक कर करें, ताकि नमी संतुलित हो जाए और फसल बेहतर बढ़ सके।

