Breaking
31 Dec 2025, Wed

दिव्यांगों असहायों के निशुल्क विवाह का अवसर भाग्यशालियों को ही मिलता है… प्रताप सिंह मेहताअब तक सर्व समाज की 1100 कन्याओं का किया जा चुका है सामूहिक विवाह

देवास। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी इंदौर में आयोजित सर्व समाज के निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में 44 जोड़ों के विवाह के दौरान मां चामुंडा सेवा समिति की ओर से समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहता द्वारा 44 कन्याओं को चांदी की रकम भेंट कर व सभी जोड़ो को मां की चुन्नी तुलजा भवानी व मां चामुंडा की तस्वीर भेंट की। विगत 14 वर्षो में सर्व समाज के 1100 दिव्यांगों, गरीब कन्याओं का निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन करना साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का संयोजन उपहार स्वरूप 41 प्रकार की गृहस्थ आश्रम को चलाने के लिए जैसे गैस कनेक्शन, सिलाई मशीन, पलंग, बर्तन, मंगलसूत्र,पाइजेप भेंट करने का अवसर भाग्यशालियों को ही मिलता है। समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया ने कहा कि एक दिव्यांग ओर असहाय परिवार के सपनों को साकार करना समिति के प्रेरणा स्रोत मुख्य आयोजक किशन सिंह चौहान का अनुकरणीय प्रयास है। समिति के नरेंद्र मिश्रा, निशिद जैन, संजय कासलीवाल, उम्मेदसिंह राठौड़, इंदर सिंह गौड़, रामाश्रय मिश्रा,दिनेश सांवलिया,सुशील शिंदे की उपस्थिति में पंडित देवी शंकर तिवारी ने मंगलाचरण कर सभी वर वधुओ को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया। आभार आयोजम समिति के किशन कांता चौहान ने माना।