Breaking
31 Dec 2025, Wed

देवास से वृंदावन यात्रा के लिए 200 यात्रियों का आज होगा प्रस्थान

👆👆

  • प्रवीण वर्मा मित्रमंडल द्वारा 5 दिवसीय भव्य ब्रज दर्शन यात्रा का आयोजन


देवास। हर वर्ष धार्मिक यात्राओं के आयोजन हेतु विख्यात प्रवीण वर्मा मित्रमंडल द्वारा इस वर्ष वृंदावन एवं ब्रज दर्शन यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आगामी 18 दिसंबर, गुरुवार को देववासिनी धाम देवास से 200 यात्री वृंदावन यात्रा एवं गिरिराज परिक्रमा के लिए मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा के आयोजक प्रवीण वर्मा ने बताया कि यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। श्रद्धालु उत्साहपूर्वक अपने सामान के साथ यात्रा हेतु तैयार हैं। यात्रियों में वृंदावन दर्शन एवं गिरिराज परिक्रमा को लेकर अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। इस 5 दिवसीय ब्रज दर्शन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वृंदावन दर्शन, गिरिराज परिक्रमा, बरसाना, मथुरा जन्मभूमि, रमणरेती, गोकुल, नंदगांव सहित ब्रज क्षेत्र के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा को और अधिक भव्य एवं आध्यात्मिक बनाने हेतु रात्रि में यमुना मैया की भव्य आरती, दीपदान, भजन संध्या जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। यात्रा में देवास, इंदौर, पुणे एवं दिल्ली के प्रसिद्ध संगीत कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। यात्रा के प्रस्थान पूर्व 18 दिसंबर को देवास रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देवास के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे