देवास। भारतीय बौद्ध महासभा जिला शाखा देवास एवं समता सैनिक दल जिला शाखा देवास के तत्वाधान में भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई से हुई, जिसके पश्चात भारत रत्न, संविधान निर्माता परम पूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामूहिक बुद्ध वंदना की गई। इस अवसर पर समता सैनिक दल द्वारा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को सलामी भी दी गई। इसके बाद सभी साथी रैली के रूप में त्रिरत्न बुद्ध विहार, सिद्धार्थ नगर इटावा देवास पहुंचे, जहां तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सामूहिक बुद्ध वंदना की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संचालन कोषाध्यक्ष अनिल शिंदे जी द्वारा किया गया। वरिष्ठ वक्ताओं ने नववर्ष एवं शौर्य दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस के इतिहास, महत्व एवं उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें भीम गीत गायन, नृत्य तथा विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा शिंदे जी द्वारा भीमा कोरेगांव शौर्य स्तंभ की भव्य झांकी का निर्माण किया गया, जिस पर उपस्थितजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख प्रहलाद दामोदर जी, वरिष्ठ मार्गदर्शक वासुदेव तायड़े जी, रामचंद्र चौकीकर जी, संगीता तायड़े जी, रामचंद्र सूबेदार जी, शरद टोंक जी, खंडारे जी, सत्यवान पाटिल जी, विक्की मालवीय जी, राधाबाई वानखेड़े, दीपिका शिंदे, सुनंदा सिरसाट, प्रमिला दामोदर जी, शशिकला चौकीकर, राधे चौहान जी, गोविंदा चौहान जी, उमेश गेहलोत, गजेन्द्र चौहान, मधुकर रावत जी, प्रवीण सिरसाट, रोहित चौहान, प्रदीप चौहान, टीकम चंद्र परमार, सचिन परमार सहित बड़ी संख्या में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के अनुयायी उपस्थित रहे।

