सोनकच्छ:- पूर्व रिटायर्ड जनपद पंचायत लेखापाल, वरिष्ठ नागरिक न्यास सचिव, गीता भवन आध्यात्मिक संस्था सचिव, सेन समाज के सबसे अधिक कार्यकाल के सचिव वाचनालय प्रमुख सम्पादक तथा सोनकच्छ नगर के एकमात्र शिल्पकार जिन्होंने अपनी कला से लकड़ी के माध्यम से कई आकर्षक प्रतिमाएं निर्मित की। जिनकी अदभुद कला की कई लोगों ने सराहना की। ऐसे महान शिल्पकार रमेशचंद जी सिसोदिया का हृदयघात होने से मंगलवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वार्ड क्रमांक 2 कबीर मार्ग स्थित निवास से शाम 5:30 बजे अंतिम संस्कार यात्रा निकाली गई जिसमें नगर के सैकड़ो गणमान्य नागरिक शामिल हुए। श्मशान घाट पर कई विशिष्टजनों द्वारा श्रद्धाजंली अर्पित कि गई। मुखाग्नि जेष्ट पुत्र लोकेश सिसोदिया द्वारा दी गई। पूर्व मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर किया शोक व्यक्त… सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी लगते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जनसिंह वर्मा सिविल अस्पताल सोनकच्छ पहुंचे।जहां उनके द्वारा शोक व्यक्त करते हुए हेमेश सिसोदिया सहित उनके परिवार को दुख से उभरने व दुख सहन करने का दिलासा दिया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सूरजसिंह ठाकुर मनोज राजानी ओमप्रकाश परमार कृष्णपालसिंह बघेल उपस्थित थे।
रिटायर्ड कर्मी व महान शिल्पकार सिसोदिया हुए पंचतत्व मे विलीन….श्मशान घाट पर विशिष्टजनो ने की श्रद्धाजंली अर्पित

