Breaking
1 Jan 2026, Thu

शासकीय वाहन चालक संघ द्वारा शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

देवास। आजादी के 79वें महोत्सव के अंतर्गत कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में शासकीय वाहन चालक संघ जिला शाखा देवास द्वारा 14 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सिविल लाइन स्थित उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 से हुआ, जिसे एसडीएम आनंद मालवीय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा एबी रोड, भोपाल चौराहा, नयापुरा सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए सयाजी गेट पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शासकीय वाहन चालक संघ के कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस अवसर पर दिलीप गोयल, चंदन, अखिलेश, नितिन, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह दसौंधी, भूतपूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सोनी, इकबाल पठान, नगर निगम वाहन चालक शाखा अध्यक्ष रहीस भाई, तेजू पहलवान, घनश्याम सिलोदिया, कृष्ण जी राव गोंदकर, कृष्ण पाल सिंह सोलंकी, कमलेश मामा, रसूल भाई, रमेश सूर्यवंशी, जगदीश यादव, मुकेश पाटिल, सत्तू पहलवान सहित संघ के अनेक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सोनी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।