देवास। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ भारत, मध्य प्रदेश की बैठक संदीपनी आश्रम दीपिका गार्डन में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापीठ के संरक्षक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जाटिया तथा उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश मोहिने ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आह्वान किया कि महापीठ के कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर रविदास चार्य (पूर्व मंत्री, उत्तराखंड) एवं संरक्षक डॉ. सत्यनारायण जाटिया के मार्गदर्शन में, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश मोहिने ने संतोष पंचोली को प्रदेश महामंत्री पद पर मनोनीत किया। उनके मनोनयन पर रविदास समाज, देवास सहित विभिन्न स्थानों से बधाइयाँ प्राप्त हुईं। देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार (राजमाता साहब) ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। श्री पंचोली के प्रदेश महामंत्री बनने पर आत्माराम पंचोली (उज्जैन), रमेश कल्थिया, बलराम पंचोली (देवास), गुजराती समाज अध्यक्ष रमेश वाघेला, प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल वाघेला, पार्षद भेरूलाल बामणिया (मंदसौर), प्रेम बालोदिया, रतनलाल थावलिया, श्रीराम सूर्यवंशी, छोगलाल अहिरवार, मनोज गोयल, सतीश पांचाल, लखन भीमो दिया, अजय चौहान, रविंद्र पंचोली, उमराव चौरसिया, डॉ. सत्यनारायण गोयल, संतोष भारती, गौतम पंचोली, बाबूलाल नरवरिया, धर्मेंद्र सूर्यवंशी, सरपंच सुभाष पांचाल (सोनकच्छ), रोहित पांचाल, हेमंत गरोड़, संदीप सूर्यवंशी, योगेश परमार, जुगल रालोती (हॉट पिपलिया), संजय रेकवल, राजेश मथानिया, अशोक परमार (न्यू देवास), अशोक कटारिया, पवन बसे, जगदीश अजमेरी, मनोज नटेल, नरेंद्र भागना (मऊ), विजय परमार (धार), सचिन सोलंकी (इंदौर), राकेश वाघेला (जावरा) आदि ने बधाई दी।

