Breaking
1 Jan 2026, Thu

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी पेंशनर महासंघ का चतुर्थ त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

देवास। ठेंगड़ी भवन, भोपाल में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी पेंशनर महासंघ, मध्यप्रदेश का चतुर्थ त्रैवार्षिक अधिवेशन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर विशेष रूप से निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रान्ताध्यक्ष श्री पी. एन. तिवारी, महामंत्री श्री सुरेश बादल, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सीसोदिया, चन्द्रेश मिश्रा, दिलशाद खान, जे. पी. मालवीय एवं श्रीमती निर्मला रोकड़े, उपाध्यक्ष रामहेत शर्मा (सिद्धेश्वर, शिवपुरी), प्रदीप सिंह (सागर), मंगल प्रसाद, जगदीश सोनी तथा प्रद्युम्न सिंह, प्रदेश मंत्री सुरेश शर्मा, संगठन मंत्री सुरेश शर्मा को मनोनीत किया गया। अधिवेशन में उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।