Breaking
1 Mar 2026, Sun

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस देवास शाखा के नवीन परिसर का शुभारंभ


देवास।
 हेल्थ इंश्योरेंस क्षेत्र की अग्रणी कम्पनी स्टार हेल्थ इंश्यारेंस के नवीन परिसर का उद्घाटन 113 मोती बंगला में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर किया गया। विधि विधान से पूजा-अर्चन कर शाखा का शुभारंभ हुआ। पूर्व में सिविल लाईन चौराहा के समीप स्थित ब्रांच को वर्तमान में 113 मोती बंगला में स्थानांतरित किया गया है। अपेक्षाकृत बडे परिसर में ग्राहकों की आवश्यकताओं को देखते हुए सुविधाओं में विस्तार किया गया है। अभिकर्ताओं के लिए टे्रनिंग सेंटर बनाया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से इंदौर झोनल हेड अरविंद सोनी उपस्थित थे। देवास ब्रांच मैनेजर देवेन्द्र यादव, रिजनल टे्रनिंग हेड प्रसाद वैद्य, झोनल ट्रेनिंग हेड बर्नाड गोम्स तथा ट्रेनिंग मैनेजर सौरभ कुलकर्णी सहित शाखा के सीनियर सैल्स मैनेजर व अभिकर्तागण उपस्थित थे।