Breaking
23 Apr 2026, Thu

इंटर स्कूल ओपन फेंसिंग चैंपियनशिप में लिबा काज़ी का चयन

देवास। शहर में आयोजित होने जा रही इंटर स्कूल ओपन फेंसिंग चैंपियनशिप को लेकर खिलाडिय़ों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में इंदौर पब्लिक स्कूल की छात्रा लिबा काज़ी का चयन इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में आयोजित होगी, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। लिबा काज़ी इस चैंपियनशिप में फॉइल इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यह उनके खेल जीवन की पहली फेंसिंग प्रतियोगिता है, जिसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं। कोच मास्टर सईद आलम के मार्गदर्शन में लिबा ने अल्प समय में ही तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास विकसित किया है, जिससे उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इंदौर फेंसिंग स्पोट्र्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि लिबा काज़ी एक उभरती हुई खिलाड़ी हैं और उनकी लगन व मेहनत उन्हें आगे बड़ी उपलब्धियों तक ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों को मंच प्रदान करती हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। उनके पापा रमीज़ काज़ी और मम्मी उजमा काज़ी अपनी बेटी की इस सफलता से बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। वहीं उनके मामा अब्दुल मलिक भी लिबा के पहले टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्हें निरंतर प्रोत्साहित कर रहे हैं।