Breaking
21 Apr 2026, Tue

कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर 08 तहसीलदारों पर लगाया अर्थदण्‍ड

देवास। कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत निहित प्रावधानों के तहत अधि‍सूचित सेवाओं का समयावधि में निराकरण नहीं करने पर जिले 08 तहसीलदारों पर दण्‍ड लगाया है। जिसमें अधि‍सूचित सेवाओं का समयावधि में निराकरण नहीं करने पर नायब तहसीलदार कन्‍नौद श्री राकेश कुमार यादव पर 03 हजार रूपये, तहसीलदार सोनकच्‍छ श्री संजय गर्ग पर 02 हजार 500, अपर तहसीलदार सोनकच्‍छ श्री लखनलाल सो‍नानिया पर 02 हजार 500 रूपये, तहसीलदार देवास श्री रवि शर्मा पर 02 हजार 500 रूपये, नायब तहसीलदार टप्‍पा चिड़ावद सुश्री नेहा शाह पर 02 हजार 500 रूपये, नायब तहसीलदार पीपलरावां श्री योगेन्‍द्रसिंह राठौर पर 02 हजार 500 रूपये, नायब तहसीलदार टप्‍पा बरोठा श्रीमती दीपिका परमार पर 500 रूपये, नायब तहसीलदार बागली श्री नीरज प्रजापति पर 500 रूपये की शास्‍ती अधिरोपित की है।