Breaking
22 Apr 2026, Wed

नगर जनहित सुरक्षा समिति ने माता टेकरी के वन क्षेत्र में पक्षियों के लिए रखे सकोरे

 

प्रतिदिन पानी डालने का भी लिया संकल्प, आमजन को भी पक्षियों के लिए सकोरे रखने के लिए किया प्रेरित 

देवास। नगर जनहित सुरक्षा समिति द्वारा पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था की गई। माता टेकरी के रपट मार्ग, सीढ़ी मार्ग एवं पहाड़ी क्षेत्र में पक्षियों के लिए पानी से भरकर सकोरे रखे गए। उनके दाना पानी की व्यवस्था की गई। सकोरे में प्रतिदिन पानी डालने का भी संकल्प समिति सदस्य ने लिया। व्यवस्थित स्थान पर सकोरे रखे गए हैं। जहां आसानी से पानी डाला जा सके। माता टेकरी पर आने वाले भक्तों, शहर के नागरिकों को भी पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सकोरे में पानी डालने व अपने-अपने घरों की छत पर भी सकोरे रखने व प्रतिदिन पानी डालने के लिए प्रेरित किया गया। मां चामुंडा पहाड़ी सहित गार्डन व जिस क्षेत्र में पक्षियों के झुंड हो ऐसी व्यवस्थित जगह रखे गए हैं। समिति के अनिल सिंह बेस, विनोद सिंह गौड़, सुनील सिंह ठाकुर, विजय सिंह तंवर, सुभाष वर्मा, तकिउद्दीन काजी, सतनारायण यादव, सुरेश रायकवार, उमेश राय, अनूप दुबे एवं मातृशक्ति का इस पुण्यमय कार्य में सराहनीय योगदान रहा।