Breaking
20 Apr 2026, Mon

भारतीय सेना के जवान भरत सिंह शहीद, पार्थिव शरीर आज गांव आलरी पहुंचेगा

देवास। जिले के ग्राम आलरी निवासी भरत सिंह, पिता विक्रम सिंह मालवीय, जो 22 दिसंबर 2005 से भारतीय सेना की सिग्नल कोर में सेवारत थे, देश सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 जून 2025 को जालंधर (पंजाब) स्थित सेना के कैंट एरिया में एक सडक़ दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत आर्मी हॉस्पिटल जालंधर कैंट में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को प्रात: लगभग 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। भरत सिंह के शहीद होने की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। उनका पार्थिव शरीर आज 28 जून 2025 को देवास होते हुए उनके पैतृक ग्राम आलरी पहुंचेगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव और जिले के जनप्रतिनिधियों व प्रशासन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने की तैयारियां की जा रही हैं।