अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला देवास की नगर इकाई सोनकच्छ द्वारा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पुष्पगिरी परिसर, सोनकच्छ में किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर तीन सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें परिषद के कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक आधार, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
शिविर के विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी हित, राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही परिषद के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
शिविर के समापन अवसर पर सत्र 2026-27 की नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर नवीन दायित्वों की घोषणा करते हुए नगर मंत्री का दायित्व पर हर्षवर्धन सिंह राठौड़ को मनोनीत किया गया।
