Breaking
8 Sep 2026, Tue

आनंद राव बने रण धवल युवा परिवार के जिला अध्यक्ष

देवास। ग्राम सिया निवासी आनंद राव को रण धवल युवा परिवार का देवास जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश टीम ने जिले में उनकी सक्रियता, समाज के प्रति समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के साथ ही उनकी पूरी जिला टीम की भी घोषणा की गई। आनंद राव लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। समाज को एक नई पहचान और मजबूती देने के उद्देश्य से प्रदेश नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए देवास जिले की कमान सौंपी है। जिला अध्यक्ष बनने पर आनंद राव ने समाजजनों और प्रदेश टीम का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उनकी नियुक्ति पर प्रदीप चौधरी, मनीष चौधरी, जितेंद्र सिंह गौड़ सहित समाजजनों और शुभचिंतकों ने बधाई दी।