Breaking
8 Sep 2026, Tue

एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देवास। प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर युवा उद्यमी नरेंद्र यादव ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर श्री रामेश्वर धाम मंदिर, राम नगर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की। पौधारोपण कार्यक्रम वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व डीएसपी श्री रघुवंशी, एल.एन. रंगा, महेंद्र पंड्या, श्री तोमर, अरविंद यादव, दूरदर्शन चैनल के संवाददाता विजेंद्र ठाकुर, कमल, अंकित एवं पंकज सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।