Breaking
20 Apr 2026, Mon

एबी रोड पर लगे बेरिकेड्स बिगाड रहे यातायात व्यवस्था- पं.उपाध्याय बस स्टेण्ड सहित अन्य मुख्य मार्गो पर दिनभर लगा रहता है जाम

देवास। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु यातायात पुलिस विभिन्न प्रयोगों का उपयोग कर रही है। लेकिन यातायात की व्यवस्था देख ऐसा लगता है कि सभी प्रयोग नाकाम साबित हो रहे है। सामाजिक कार्यकर्ता पं. रोहित उपाध्याय ने बताया कि वर्षो से शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त है। भोपाल चौराहा से बावडिया तक एबी रोड पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विभाग विभिन्न प्रयोग अपना रही है। उसके बावजूद यातायात का दबाव कम होने का नाम नही ले रहा है। जबकि पहले से अब ज्यादा यातायात बिगड रहा है। एबी रोड पर बस स्टेण्ड, स्टेशन रोड, नगर निगम, सयाजीद्वार आदि जगह पर बैरिकेड्स लगाकर आवागमन बंद कर रखा है। जिससे यातायात सुधरा तो नही, बल्कि दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो रहे है। लोग अपने वाहनों को गलग दिशा में ले जा रहे है। वही स्टेशन रोड की ओर से आने वाले लोगों को काफी घूमकर जाना पड रहा है। नवीन यातायात व्यवस्था के कारण दिन में दो से तीन दुर्घटनाएं भी देखने को मिल रही है। बस स्टेण्ड यातायात चौकी के सामने दिनभर जाम की स्थिति रहती है। पं. उपाध्याय ने बताया कि यदि शहर के मुख्य चौराहो पर लगाए गए बैरिकेड्स हटा दिए जाते तो यातायात व्यवस्था काफी सुचारू हो सकती है। विभाग नवीन प्रयोग न करते हुए पुराने रूप में यातायात व्यवस्था निर्मित करे, जिससे आम नागरिकों को भी परेशानी न हो।