Breaking
26 Jul 2026, Sun

एल्डरमैन, विभिन्न समितियों में सदस्यों की नियुक्ति- कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉ. सेंधव से मिलकर जताया आभार

देवास। भारतीय जनता पार्टी संगठन में विभिन्न समितियों के गठन के साथ ही नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार मुकेश चौहान, आशुतोष जोशी, अशोक गोस्वामी, भगवानसिंह राठौड़, रवि नागर, घनश्याम कटारिया, प्रवीण सोलंकी, गोवर्धन सिंह पवार, अमित जोशी, राजकुमार गोपीगुराडिय़ा, आशीष परमार, मनोज श्रीवास्तव और गोवर्धनसिंह बैस को विद्युत समिति, शिक्षा समिति एवं निगरानी समिति सहित विभिन्न समितियों में सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश सांखला और संतोष वर्मा को एल्डरमैन के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। नया दायित्व मिलने के बाद सभी नवनियुक्त सदस्य और एल्डरमैन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. सेंधव से मिलने पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सेंधव ने सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा का दुपट्टा (चुनरी/गमछा) पहनाकर आत्मीय स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार द्वारा प्रदान की गई। अपनी इस नई नियुक्ति और जिम्मेदारी मिलने पर सभी नवनियुक्त सदस्यों ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सेंधव, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, विधायक आशीष शर्मा, राजेश सोनकर, मनोज चौधरी, मुरली भंवरा एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष मनोहर पवार, अजब सिंह सेंधव सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।