देवास। सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ऊर्जावान कार्यकर्ता कुलदीप सिंह डोडिया जीवजीपुरा को करणी सेना परिवार, देवास जिला कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर करणी सेना के वरिष्ठ साथियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। सभी ने विश्वास जताया कि श्री डोडिया अपनी संगठन निष्ठा, कार्यक्षमता और जनसेवा की भावना से करणी सेना परिवार को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। श्री राजपूत के मनोनयन पर जिलाध्यक्ष शिवपाल सिंह बिसाखेड़ी, नरेंद्र सिंह झाल (तुमडावदा), चेतन सिंह (देरखड़ी), विजेंद्र सिंह (बरखेड़ी), कालू बना (लोहाणा), जय सिंह (यशवंत नगर खेड़ा), रणजीत सिंह (यशवंत नगर खेड़ा), अर्जुन सिंह (यशवंत नगर खेड़ा), देवेंद्र सिंह (जीवाजीपुरा), शंकर सिंह (जीवाजीपुरा), सावन सिंह (जीवाजीपुरा), मोकम सिंह (जीवाजीपुरा), गोपाल सिंह (मांगरोला), शिवपाल सिंह (कवड़ी), अजय सिंह (कवड़ी), बबलू बना (काठ बड़ौदा), जितेंद्र सिंह (रामपुरा), दीपक मोदी, रवि जी कुमावत, श्याम सिंह (जीवाजीपुरा), अजय सिंह (सिंदनी), जय सिंह (यशवंत नगर खेड़ा), जसु बना (ईलासखेड़ी), दीपक बना (रालामंडल) सहित अनेक कार्यकर्ता ने बधाई दी।

