Breaking
28 Jul 2026, Tue

खाटू श्याम मंदिर में गायक नारायण योगी देंगे भजनो की प्रस्तुति, भजन संध्या आज

देवास। अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर बुधवार, 25 जून को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के अनुसार, प्रसिद्ध भजन गायक नारायण योगी अपने साथियों के साथ रात 8 बजे से श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे। समिति ने बताया कि शाम 6 बजे से पवित्र ज्योत दर्शन प्रारंभ होंगे। इस अवसर पर बाबा खाटू नरेश को 56 भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर परिसर में बाबा का अलौकिक दरबार सजाया गया है तथा फूलों और आम के पत्तों से आकर्षक एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया है। बाबा खाटू श्याम की महाआरती शाम 7.30 बजे संपन्न होगी। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर बाबा खाटू नरेश के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।