Breaking
22 Jun 2026, Mon

जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजित- योग हमारे मन, शरीर और आत्मा को शुद्धता एवं संतुलन प्रदान करता है – सांसद सोलंकी

देवास। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला मुख्यालय देवास सहित सम्पूर्ण जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गये। देवास में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में गणेश मंदिर के सामने चौपाटी स्थल पर आयोजित हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधिगण, अधिकारिगण, सामाजिक संगठनों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा छात्र-छात्राओं द्वारा एक साथ योग किया गया। जिला स्ततरीय कार्यक्रम में योग का प्रारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। इस दौरान नगर निगम सभापति रवि जैन, राजेश यादव, भैरूलाल अटारिया, सहित अन्य् जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह , पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर संजीव जैन सहित अन्य जिलाधिकारी/कर्मचारी, सामाजिक संगठन, पत्रकार, स्कू्ली बच्चे एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थिति थे। जिले के विकासखण्डों में भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में योग दिवस मनाया गया। सांसद सोलंकी ने कहा कि योग प्रकृति का दिया हुआ अमूल्य उपहार है। योग भारत की अत्यंत प्राचीन एवं गौरवशाली विद्या है, जो हमारे मन, शरीर और आत्मा को शुद्धता एवं संतुलन प्रदान करती है। प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकालकर हम स्वयं को स्वस्थ, निरोग एवं ऊर्जावान बना सकते हैं। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिलेवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्साह एवं उमंग के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज विश्वभर में अपनाया जा रहा है।