Breaking
28 Jul 2026, Tue

थ्रो बॉल के अंतर्राष्ट्रीय व डॉज बाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप डागोरा की स्मृति में बच्चों को स्टेशनरी वितरित

देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में संदीप डागोरा की स्मृति में बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि थ्रो बॉल के अंतर्राष्ट्रीय और डॉज बॉल के राष्ट्रीय खिलाडी स्वर्गीय संदीप डागोरा के जन्मदिन पर उनके पिता यशवंत डागोरा द्वारा सभी बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। इस अवसर पर खेल विभाग के जावेद पठान एवं संस्था शब्द सरगम के संजय सरल, समाजसेवी भारतसिंह मलिक उपस्थित थे। श्री डागोरा ने कहा कि विद्यार्थियों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और वह अपने बेटे की स्मृति में प्रतिवर्ष शासकीय विद्यालय में इसी प्रकार की सहायता करते आ रहे हैं। जावेद पठान ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ- साथ खेल में भी अपनी प्रतिभा दिखाना चाहिए। संजय सरल ने कहा कि बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है। सभी बच्चों ने स्वर्गीय संदीप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य नाजमा खान, शकुन्तला मालवीय, प्रियंका गौड़, सूर्यबाला बघेल,अलका परमार, राजेश चौहान, एवं पालक आदि उपस्थित थे।