Breaking
1 Jan 2026, Thu

भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस पर देवास शहर में निकली भव्य शोभायात्रा


देवास। सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज जिला संगठन देवास के तत्वावधान में देवास शहर में पहली बार सर्व विश्वकर्मा समाज ने संगठित होकर विश्वकर्मा पूजन दिवस मनाया। चल समारोह धूमधाम से निकाला गया जिसमें रथ, घोड़ी, चलित झांकी, पारंपरिक आकर्षक परिधान आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न सामाजिक धार्मिक संस्थाओं ने मार्ग में जगह-जगह चल समारोह का स्वागत किया। प्रारंभ में महावीर नगर स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन, अभिषेक और आरती हुई। बाद में खेड़ापति हनुमान मंदिर से चल समारोह प्रारंभ हुआ जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री विश्वकर्मा मंदिर महावीर नगर पर समाप्त हुआ। समापन समारोह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव खंडेलवाल, एमआईसी सदस्य गणेश पटेल, पार्षद आलोक साहू, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नवगोत्री, महामंत्री नवीनसिंह सोलंकी मातोश्री, अखिल भारतीय जांगीड़ ब्राम्हण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुदयाल बरनेला आदि के आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज जिला संगठन देवास के अध्यक्ष पीडी शर्मा और श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया भगवान विश्वकर्मा के पांचों पुत्रों के वंशों को एक साथ मिलाकर इस आयोजन को भव्यता दी गई। जिसमें विश्वकर्मा वंशजों ने बढ़-चढक़र तन, मन, धन से सहयोग करते हुए इसे सफल बनाया। संचालन साक्षी शर्मा ने किया। व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन के सहयोग पर महिला मंडल ने पुलिस टीम का अभिनंदन किया। आयोजन में महिला का विशेष सहयोग रहा जिन्होंने देवास शहर सहित अपने आसपास के नगर, कस्बों में जाकर सामाजिक बंधुओं का आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।