Breaking
7 Sep 2026, Mon

शहरभर में धूमधाम से निकली भगवान जगदीश की रथयात्रा

देवास। अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज की ओर से भगवान जगदीश की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी सहित बडी संख्या में हिन्दू समाजजन शामिल हुए। इस दौरान जीतू पटवारी ने रथ खींचा, भजन गाए और भक्तों के साथ नृत्य भी किया। वहीं, उन्होंने राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को सहारा देकर मंच तक पहुंचाया और बैठाया। रथ यात्रा गुरुवार सुबह प्रमिला राजे गार्डन से शुरू हुई। यात्रा भोपाल चौराहा, नाहर दरवाजा, नयापुरा सुपरमार्केट, जवाहर चौक, बस स्टैंड, एबी रोड और उज्जैन चौराहा होते हुए इंदिरा गांधी चौराहा पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान जगदीश के जयकारे लगाए और पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान जीतू पटवारी कुछ दूर तक श्रद्धालुओं के साथ पैदल भी चले। मंच से विधायक मनोज चौधरी और अन्य लोगों ने उनका सम्मान किया।