Breaking
27 Apr 2026, Mon

12वीं जिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप हुई संपन्न

देवास। 25 और 26 अप्रैल 2026 को उत्कृष्ट विद्यालय नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 2 में बारहवीं जिला स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष अबरार अहमद शेख और सचिव अभय श्रीवास ने बताया कि प्रतियोगिता 25 मई को संपन्न हुई और 26 मई को शाम को मेडल सेरेमनी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर, सब – जूनियर, प्री- टीन, मैकेन और सिंगा इवेंट्स के समस्त खिलाड़ी ने अपने अपने वर्ग समूह ओर सेनी इवेंट्स विधा में भाग लेकर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिथि पेंचक सिलाट एसोसिएशन मप्र के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख, जीतू रघुवंशी (गौ माता सेवक) ने सभी विजेता खिलाड़ी को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी माह की 8 से 10 मई तक ब्यावरा जिला राजगढ़ में आयोजित बारहवीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों में भूमिका जैन, दिशा रेड्डी, जागृति योगी, लक्ष्मी मालवीय, जैनब खान, जाह्नवी सरकार, खुशी कौशल, गौरी सोनी, अवनी श्रीवास, तनीशा सरकार, आर्या श्रीवास, हर्षिल पटेरिया, वैष्णवी झाला, वैष्णवी सूर्यवंशी, अनुष्का श्रीवास, प्रतिज्ञा अगीरवाल, उर्वशी प्रजापति,दिशा कारपेंटर, प्रतिष्ठा ठाकुर, आरोही श्रीवास, हर्षिता पाटणकर, त्रिशा चावड़ा, यार्निका वर्मा, अर्शी सोमानी, तीक्षिता सिंह, बानी सोमानी, ग्रहीता वर्मा, अमय श्रीवास, अदम्य सिंह राजवत, श्रेयश पटेरिया, पार्थ पांडेय, दियान डावडेकर, इशान सरकार, विराज श्रीवास, आर. क्रिश अन्नामलाई, अनय मौर्य, विनीत कुमावत, मीत प्रजापति, अमर प्रताप सिंह कुशवाहा, आर. आर्य शिवस्वामी, अंशु पटेल, आयुष पटेल, मनीष विश्वकर्मा, धैर्य पाण्डेय, हर्ष जायसवाल, प्रांजल बुडानिया का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी को अतिथियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन अभय श्रीवास ने किया ओर आभार भूमिका जैन ने माना।