Breaking
28 Jul 2026, Tue

12 साल के बच्चे की सांप के डसने से मौत

देवास। चिड़ावद के पास बरखेड़ा गांव में शनिवार सुबह एक 12 वर्षीय बालक की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 9.30 बजे की है, जब लक्की प्रजापत घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन दौड़े और उसे तत्काल देवास जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने ईसीजी जांच की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने लक्की को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर सतीश उईके ने बताया कि बच्चे को पैर में सांप ने काटा था। समय पर उपचार देने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पड़ोसी हेमंत कुमार ने बताया कि लक्की घर के बाहर खेल रहा था, तभी यह हादसा हुआ। मृतक के पिता दिनेश प्रजापत मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।