देवास। भारत के स्वाभिमानी महान वीर योद्धा थे महाराणा प्रताप, जिन्होंने स्वाभिमानी रहते हुए दुश्मनो को औंधे मुँह गिराया और भारत का गौरव बड़ाया। सवाभिमानी रहते हुए हज़ारों दुश्मनो को ढेर किया। यह बात नगर जनहित सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह बैस ने वीर सपूत महाराणा प्रताप की ४८५ वी जयंती पर स्थानीय भोपाल चौराहा पर कहीं एवं सभी सदस्यों ने यहां स्थित प्रतिमा का सुबह 6 बजे दुग्धाभिषेक किया व माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भारत देश की एकता एवं अखंडता की सभी सदस्यों ने शपथ ली। इस अवसर पर विजय सिंह तंवर, सुभाष वर्मा, विनोद सिंह गौड़, विक्रम सिंह सोलंकी, सुनील सिंह ठाकुर, सुमेर सिंह जाधव, अनूप दुबे, तक़ीयद्दीन काजी, सुरेश रायकवार, सत्यनारायण यादव, आनंद सिंह बनाफ़र, शानू पाचूनकर आदि और अधिक संख्या में लोग उपस्तित थे।

