Breaking
21 Apr 2026, Tue

देवास में चावड़ा बने श्री राजपूत महापंचायत के जिला अध्यक्ष, गरिमामयी आयोजन में लिया पदभार

देवास। श्री राजपूत महापंचायत के देवास जिला अध्यक्ष पद पर अजय सिंह चावड़ा को मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री राजपूत महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति रही। उन्होंने नवमनोनीत जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान समाज के कई गणमान्य लोग, युवा वर्ग और संगठन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर समाज के उत्थान और एकता के लिए कार्य करने की शपथ ली। देवास में श्री राजपूत महापंचायत के इस कार्यक्रम ने न केवल संगठन को मजबूती दी, बल्कि समाज को नई ऊर्जा और दिशा देने का भी काम किया। कार्यक्रम के दौरान इन पदाधिकारीयों की हुई नियुक्ति। अजय सिंह चावड़ा जिला अध्यक्ष, बलवीर सिंह सिसोदिया कार्यकारिणी अध्यक्ष देवास, बलराम सिंह सोनगरा लक्की बना जिला उपाध्यक्ष, तूफान सिंह मुडका जिला संयोजक, सुनील सिंह खातेगांव तहसील अध्यक्ष, गणेश प्रताप सिंह हाटपिपलिया तहसील अध्यक्ष, चंद्रपाल सिंह झाला तहसील अध्यक्ष देवास, शुभम सिंह राजपूत अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, नरेंद्र सिंह सोलंकी जिला मंत्री, नरेंद्र सिंह सोलंकी (नारु बना ) तहसील संयोजक देवास, शेरसिंह मकवाना टोकखुर्द तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई।