देवास। भेरूगढ़ स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में मंगलवार रात्रि भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया। यह आयोजन मां चामुंडा न्यूज पेपर संघ के तत्वावधान में राहुल परमार द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में आरती के साथ हुई, जिसके पश्चात रात्रि 8 बजे श्री रणबीर हनुमान रामायण मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। मधुर भजनों और श्रीराम नाम के संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। संघ सचिव अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि राहुल परमार ने रामायण मंडल के प्रमुख अशोक जाट, भजन गायक संतोष निगम सहित मंडल के अन्य सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर मां चामुंडा न्यूज पेपर संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर जाट, पार्षद प्रतिनिधि नीलेश वर्मा, पार्षद खुशबू निलेश वर्मा, संजय शुक्ला, रोहित उपाध्याय, आशीष तिवारी, अनिल ठाकुर, जितेंद्र मारू, बबलू केवट, हेमंत कहार सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजक राहुल परमार ने सभी धर्मप्रेमी भक्तों का आभार व्यक्त किया। अंत में आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।
