Breaking
21 Apr 2026, Tue

महापौर गीता अग्रवाल के कुशल नेतृत्व से निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में मिला राष्ट्रपति अवार्ड – श्री अग्रवाल

देवास। नगर पालिक निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त की है, जिसके तहत नगर निगम को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि शहर के लिए गर्व का विषय बन गई है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेमनगर पार्ट-2 निवासी गोपाल अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान देवास की महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने बताया कि गीता अग्रवाल न केवल समाज की बेटी हैं, बल्कि नगर विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से देवास को राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिली है। श्री अग्रवाल ने इस गौरवपूर्ण क्षण पर महापौर गीता अग्रवाल सहित स्थानीय विधायक, सभापति, नगर निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समस्त देवासवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाले समय में स्वच्छता एवं नगरीय विकास के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। नगर निगम की इस सफलता से पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और नागरिकों ने भी नगर के स्वच्छता प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया है।