देवास। बीमा रोड स्थित रानीबाग क्षेत्र में स्थित विनोद बारवाल के निवास पर रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि को दो दुर्लभ और आध्यात्मिक महत्व वाला पुष्प ब्रह्म कमल खिला। खास बात यह रही कि यह ब्रह्म कमल अब तक दो बार खिल चुका है। परिवार के अनुसार, सोमवार तडक़े लगभग 3 बजे की है, जब श्री बारवाल की पुत्री वर्षा बारवाल को एक विशेष स्वप्न आया। स्वप्न में वर्षा ने देखा कि उनके घर में ब्रह्म कमल खिला हुआ है। नींद से जागने के बाद जब उन्होंने घर में लगे पौधे को देखा तो चमत्कारिक रूप से वास्तव में ब्रह्म कमल खिला हुआ था। वर्षा ने तुरंत पूरे परिवार को जगाया और सभी सदस्यों ने स्नान कर विधिपूर्वक ब्रह्म कमल की पूजा-अर्चना की। पूरे श्रद्धा भाव से आरती की गई और परिवार ने सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की। ब्रह्म कमल को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ एवं दुर्लभ पुष्प माना जाता है, जो सामान्यत: हिमालय क्षेत्र में पाया जाता है और बहुत ही कम अवसरों पर खिलता है। ऐसी मान्यता है कि इसका खिलना देवी-देवताओं की कृपा का संकेत होता है। इस दिव्य अनुभव ने पूरे बारवाल परिवार को आनंदित कर दिया और स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता का विषय बना हुआ है।
वर्षा बारवाल को ब्रह्म कमल का आया दिव्य स्वप्न, रात्रि 3 बजे उठकर देखा तो घर में खिला दुर्लभ ब्रह्म कमल- रानीबाग में विनोद बारवाल के निवास पर दूसरी बार खिला ब्रह्म कमल

