देवास। देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी जी व महामना मालवीय की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम भाजपा के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर बालगढ़ स्थित उनकी प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई। सांसद सोलंकी ने अटल जी के राष्ट्र निर्माण, सुशासन और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु किए गए अभिनव कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। इसी क्रम में शिक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के महान प्रतीक, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती के अवसर पर देवास में सिविल लाइन रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर सांसद सोलंकी ने कहा कि महामना जी द्वारा राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए प्रज्वलित की गई शिक्षा की अखंड ज्योति को युगों-युगों तक मानवता के लिए कल्याणकारी है। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, संस्था देववासिनी के अध्यक्ष दिलीप जाधव बाबा साहब, वरिष्ठ नेता अजीत भल्ला, इंदरसिंह ठाकुर, शम्भू अग्रवाल, पूर्व जिला महामंत्री पंकज वर्मा, पार्षद अजय तोमर, भूपेश ठाकुर, ईश्वर परासिया, भोजराज सिंह जादौन, संतोष वर्मा, अनुज शर्मा, विजेंद्र राणा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी देवास शाजापुर लोकसभा मीडिया प्रभारी शेखर कौशल ने दी।
सांसद सोलंकी के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी जी व महामना मालवीय की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई

