देवास। हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन देवास में किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं, खिलाडिय़ों एवं विद्यार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। देवास में आयोजित कार्यक्रम में करीब 400 युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा नामित नोडल अधिकारी सागर वाधवानी, अमलतास संस्थान देवास के निदेशक मयंकराज सिंह भदौरिया, अमलतास सीओओ डॉ. जगत रावत, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, नोडल अधिकारी सागर वाधवानी, प्रो. चांसलर, डॉ. सलील भार्गव, कुलपति डॉ. आर.के. सिंह, डीन डॉ. ए.के. पीठवा, निदेशक डॉ. प्रशांत, अश्विन तंवर सहित अमलतास संस्थान की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने युवाओं से खेल, फिटनेस, युवा शक्ति, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर संवाद करते हुए खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने उपस्थित युवाओं से संवाद किया तथा खेल एवं युवा शक्ति के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देवास का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाडिय़ों से भी संवाद कर उनके खेल अनुभवों और उपलब्धियों की जानकारी ली। कार्यक्रम में देवास की कई प्रतिभाशाली खेल हस्तियों ने सहभागिता की। साथ ही वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक एवं विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते तथा सोशल मीडिया के क्षेत्र में ‘देवास क्वीन’ के नाम से लोकप्रिय खुशबू विश्वकर्मा सहित अन्य युवा प्रतिभाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
‘आइडिया बॉक्स’ के जरिए प्रधानमंत्री तक पहुंचेंगे युवाओं के सुझाव
कार्यक्रम के दौरान देवास जिले के युवाओं को ‘आइडिया बॉक्स’ के माध्यम से अपने विचार, सुझाव एवं नवाचार प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की जानकारी दी गई। युवाओं से खेल, युवा विकास, राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के निर्माण से जुड़े अभिनव विचार साझा करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ से संबंधित पोस्टर का अतिथियों द्वारा विधिवत विमोचन भी किया गया। संचालन वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताअंबाराम राजोरिया ने किया। मेरा युवा भारत स्वयंसेवक महेंद्र वर्मा ने मॉडरेटर की भूमिका निभाई, जबकि स्वयंसेवक हर्षित भावसार एवं यश जाट ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। तकनीकी सहयोग में अमलतास संस्थान के आश्विन एवं एनआईसी की टीम का विशेष योगदान रहा। अमलतास संस्थान की पूरी टीम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ से जुड़े देवास के युवा, खिलाडिय़ों ने साझा किए अनुभवकरीब 400 युवाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों से किया

