Breaking
21 Apr 2026, Tue

अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना, किया स्वागत

देवास। संस्था न्यू आदर्श के 13 सदस्य पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए मंगलवार को रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया द्वारा सभी श्रद्धालुओं का पुष्पमाला पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर संस्था के अन्य सदस्य एवं परिवारजन भी उपस्थित थे। जानकारी संस्था के सुमित सिलोदिया ने दी। अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति का वातावरण भावपूर्ण रहा।