देवास – अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में ‘चरक महोत्सव’ के तत्वावधान में बी.ए.एम.एस. (BAMS) प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष नाट्य प्रस्तुति का सफल आयोजन किया गया। यह नाटिका आयुर्वेद जगत के महत्वपूर्ण ग्रंथों—चरक संहिता एवं अष्टांग हृदय के अध्यायों में वर्णित ‘संभाषा’ (शास्त्रीय परिचर्चा) पर आधारित थी। यह संपूर्ण कार्यक्रम संस्थान के फाउंडर चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया एवं चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अभिजीत तायड़े, जनरल मैनेजर श्री मनीष शर्मा, प्राचार्या डॉ. अनीता घोडके एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट विशेष रूप से उपस्थित रहे।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता घोडके ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट अभिनय और विषय की प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। नाट्य का आयोजन विभाग अध्यक्ष डॉ. अपर्णा सातपुते के मार्गदर्शन में संहिता सिद्धांत एवं संस्कृत विभाग के डॉ. अश्विन पण्डया, डॉ. प्रियंका माथुर, डॉ. भावना चतुर्वेदी एवं श्री मांगीलाल विश्वकर्मा द्वारा संचालित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक गण एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

