देवास। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के वातावरण के बीच छोटी पाती राजबाड़ा स्थित श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर से सोमवार, 7 सितंबर को भगवान श्री केदारेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी निकाली जाएगी। शाही सवारी शाम 6 बजे मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। संयोजक शिवा चौधरी (पह.) ने बताया कि बाबा महांकाल की अंतिम सवारी व भादों के द्वितीय सोमवार पर संस्था श्री केदारेश्वर परिवार के तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह भव्य शाही सवारी श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर मीरा बावड़ी, शनि मंदिर, तहसील चौराहा और नावेल्टी चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। इसके पश्चात शाही सवारी पुनः मंदिर के प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। आयोजक संस्था श्री केदारेश्वर परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं से सादर आमंत्रण स्वीकार कर शाही सवारी में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

