Breaking
27 Jul 2026, Mon

‘वॉइस ऑफ देवास’ सीजन-3 का आगाज़, 15 अगस्त को ऑडिशन, विजेताओं को मिलेंगे ₹21 हजार तक के पुरस्कार

देवास। श्री हरि डिवाइन एवं श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में शहर की बहुप्रतीक्षित गायन प्रतियोगिता ‘वॉइस ऑफ देवास – सीजन 3 (2026)’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं। यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग एवं सभी शहरों के प्रतिभागियों के लिए खुली रहेगी। आयोजक बंटी मंगरोलिया ने बताया कि प्रतियोगिता का ऑडिशन 15 अगस्त, जबकि सेमीफाइनल एवं ग्रैंड फिनाले 16 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर अरविंदर सिंह निर्णायक (जज) के रूप में प्रतिभागियों का मूल्यांकन करेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹21,000, द्वितीय स्थान पर ₹11,000 तथा तृतीय स्थान पर ₹5,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे। 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए तीन विशेष पुरस्कार भी रखे गए हैं। कार्यक्रम का आयोजन चामुंडा पैलेस, आवास नगर, देवास में होगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संगीत प्रेमियों एवं उभरते गायकों से प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है।