Breaking
25 Apr 2026, Sat

सिविल जज बनने पर आयुष यार्दी का सम्मान

        देवास। कार्यक्रम की शुरुआत संघ सदस्य आयुष यार्दी के सम्मान से हुई, जिनका चयन सिविल जज (छत्तीसगढ़) पद पर हुआ है। वे वरिष्ठ अधिवक्ता रघुवीर यार्दी के पुत्र हैं। संघ अध्यक्ष अशोक वर्मा ने उन्हें पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान आयुष यार्दी के माता-पिता भी उपस्थित रहे, जिससे समारोह भावनात्मक और गौरवपूर्ण बन गया। कार्यक्रम में संघ की उपाध्यक्ष गीता शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह तोमर, पुस्तकालय सचिव श्वेतांकराज शुक्ला सहित अनेक वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। संचालन उपाध्यक्ष पंकज पंड्या ने किया।