Breaking
20 Apr 2026, Mon

सेन थॉम एकेडमी का सीबीएसई कक्षा-10वीं में शानदार प्रदर्शन

देवास. सेन थॉम एकेडमी ने एक बार फिर सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। आदित्य गोयल ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं पांच छात्रों ने विभिन्न विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। आदित्य गोयल ने गणित और हिंदी में पूर्णांक प्राप्त किए जबकि त्रिशा देवांगन और अविका श्रीवास्तव ने सूचना प्रौद्योगिकी में, पलकेश सांवलिया ने गणित में व प्रणव गंजिवाले ने डेटा साइंस में 100 में 100 अंक हासिल किए। आदित्य गोयल (99.2), अविका श्रीवास्तव (96.8), त्रिशाआदित्य गोयल,अविका श्रीवास्तवदेवांगन (96.8), मुदिता उदैनिया (95.6) और विवेक वाधवानी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के कुल 18 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जबकि 60 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए जो विद्यालय की निरंतर शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी छात्रों को बधाई दी।