Breaking
30 Jul 2026, Thu

करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर आज देवास में- जन क्रांति न्याय आंदोलन को लेकर देवास में आज निकलेगी आमंत्रण यात्रा

देवास। करणी सेना परिवार द्वारा 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्तावित जन क्रांति न्याय आंदोलन को लेकर प्रदेशभर में जनजागरण तेज हो गया है। इसी क्रम में 11 दिसंबर 2025, गुरुवार को देवास नगर में भव्य आमंत्रण यात्रा एवं सार्वजनिक सभा का आयोजन किया जा रहा है। करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। जानकारी देते हुए अजय सिंह परिहार ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य 21 दिसंबर को जिला हरदा में होने वाले आंदोलन की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना और समाज को संगठित करना है। यात्रा प्रात: 11 बजे लाल गेट से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों — सयाजी द्वार, तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा, सुभाष चौक, गांजा भांग चौराहा, नयापुरा, नाहर दरवाजा, भोपाल चौराहा होते हुए जवाहर चौक पहुंचेगी। भोपाल चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम भी आयोजित होगा। कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। नगर में जगह-जगह पोस्टर व बैनरों के माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मीडिया से भी अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर इस जनआंदोलन को व्यापक रूप से जनता तक पहुँचाएं।