देवास। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, शिप्रा में जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देवास, सोनकच्छ और शिप्रा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 50 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बालिकाओं के विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। 7 वर्ष से कम आयु वर्ग में माधवी ने प्रथम, मध्रति ने द्वितीय तथा सर्वी और भव्य ने संयुक्त तृतीय स्थान प्राप्त किया। 8 वर्ष से कम आयु वर्ग में चंचल प्रथम, कल्पना द्वितीय तथा रूमिका और श्रव्य संयुक्त तृतीय स्थान पर रहीं। 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में शिवि यादव प्रथम, गुनगुन द्वितीय तथा तेजस्विनी और आरोही वराडे संयुक्त तृतीय स्थान पर रहीं। बालकों में 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में सार्थक प्रथम, रुद्र द्वितीय तथा अयनांश और अनिरुद्ध संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे। 11 वर्ष से कम आयु वर्ग में सार्थक बोडाना ने प्रथम, शिवांश ने द्वितीय और मनन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में वैदिक प्रथम, एलर्श द्वितीय तथा सूर्यांश और आयन संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे। 13 वर्ष से कम आयु वर्ग में वंश प्रथम, अंशुमान गौड़ द्वितीय तथा खुश और शिवांश संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में सक्षम नागर प्रथम, वंश द्वितीय तथा निर्मल और अंश संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे। 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में केशव नाथ प्रथम, अंशुल द्वितीय तथा आर्य और कनिष्क संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में कृष्णा प्रथम, सानिध्य द्वितीय तथा तन्मय और दिव्यांश संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य इंद्रनील बनर्जी, कोऑर्डिनेटर हेड सपना मैडम, खेल एवं युवक कल्याण विभाग देवास के ब्लॉक प्रमुख यूनुस खां, शिप्रा ग्रामीण खेल प्रभारी राजेश बरान, एमेच्योर कराते एसोसिएशन जिला देवास के अध्यक्ष राजेश कुमावत, उपाध्यक्ष मीना राव, सचिव राजीव चौहान, संयोजक भावेश नीम, संयुक्त सचिव हर्ष चौहान तथा निर्णायक मंडल के आतिश माली, सचिन परिहार, निखिल सर, नितिन शर्मा, कृष्णा यादव और ऋषभ यादव ने हर्ष व्यक्त किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 25 एवं 26 अप्रैल को धार में आयोजित राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में देवास जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसकी जानकारी संस्था के सचिव राजीव चौहान ने दी।

