Breaking
27 Jul 2026, Mon

श्याम जी के घर पंहुचे सांसद श्री सोलंकी

देवास । सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी बीती रात्रि नयापुरा स्थित श्याम सुंदर जी अग्रवाल के निवास पर पंहुचे । उनकी कुशलक्षेम पूछी । 95 वर्षीय श्री श्याम जी भाजपा के वे पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं । जो भाजपा की बुनियाद-नींव में है । नींव के पत्थर है । लोकसभा क्षेत्र में अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री सोलंकी पार्टी के पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट, संवाद करना, सम्मान करना नहीं भूलते है । श्री श्याम अग्रवाल जी के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, स्वर्गीय कैलाश जी जोशी, स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे सरीखे नेताओं के साथ नजदीकी संबंध रहे । लेकिन उनको इस बात का जरा भी अहंकार नहीं रहा । सदैव निष्काम, समर्पित भाव से भाजपा के लिए कार्य किया । 1975 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लोकतंत्र को कैद करके लगाए गए आपातकाल के दौरान उन्होंने 19 महीने तक जेल की यातनाएं झेली । देशभर में श्याम जी सरीखे कई पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ता है । जिन्होंने जनसंघ के गठन से डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी के अखंड भारत के संकल्प, पं दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन एवं 1980 में भाजपा की स्थापना से उसकी पंच निष्ठाओं को आत्मसात कर, प्रतिकूल स्थितियों में संघर्ष करते, लोहा लेते हुए जीवन पर्यंत बिना किसी नाम ओर चाह के भाजपा संगठन की जड़ों को गहराई तक सींचा है । जिनकी बदौलत भाजपा आज वटवृक्ष के रूप में राजनीति के शिखर को छू रही है । गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भाजपा का ध्वज फहरा रहा है । विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल किए हुए है । सांसद श्री सोलंकी के साथ इस अवसर पर प्रसिद्ध इतिहासकार श्री दिलीप सिंह जाधव (बाबा साहब), श्री अजीत भल्ला, श्री शंभू अग्रवाल, श्री शेखर कौशल, पार्षद श्री प्रवीण वर्मा, आचार्य श्री कमल शर्मा जी, श्री विकास सांगते, सांसद प्रतिनिधि श्री भोजराज सिंह ठाकुर, श्री पंकज सोनी, श्री शुभम जाधव, श्री जयंत सिसोदिया, श्री अनुज भैया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।हमारे प्रेरणापुंज है पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ता-श्री सोलंकीसांसद श्री सोलंकी ने श्याम जी के हालचाल जानते हुए उनके सुपुत्र श्री सुभाष अग्रवाल एवं श्री अभिषेक अग्रवाल से आत्मीय संवाद किया । श्री सोलंकी ने इस खास भेंट के अवसर पर कहा कि श्री श्याम जी जैसे पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ता हमारी अनमोल धरोहर है, प्रेरणापुंज है । देश में इन्हीं जैसे पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के सुसंस्कारों पर आधारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आसन्न है । श्री मोदी जी के मन में पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के प्रति गहन आदर व श्रद्धा का भाव है । वे अक्सर पुराने-वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलते-जुलते, उनका सम्मान करते नजर आते है । आजादी के बाद हाल ही में पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की एतिहासिक विजय के उपरांत मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी के भव्य शपथग्रहण समारोह के मंच पर प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा डॉ मुखर्जी के साथ देश की अखंडता के लिए संघर्ष करने वाले बंगाल के पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ता 98 वर्षीय माखनलाल सरकार का पैर छूते हुए किया गया सम्मान इसका प्रत्यक्ष प्रेरणादायी उदाहरण है…।