Breaking
21 Apr 2026, Tue

सदगुरु की प्राचीन धुनि पर महाआरती एवं महाप्रसादी, वार्षिकोत्सव का शुभारंभ, भंडारा 10 को

देवास। आनंद बाग देवास स्थित सदगुरु श्री शीलनाथ जी महाराज के प्राचीन धुनि स्थल पर 10वां वार्षिकोत्सव के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ हुआ। मंडल के मनीष पारीक एवं पंडित जितेंद्र शर्मा ने बताया कि वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस अभिषेक पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत संध्या समय सुंदरकांड का सामूहिक पाठ हुआ। आयोजन के दूसरे दिवस दिनांक 10 जनवरी 2026, शनिवार को प्रातः 11 बजे महाआरती एवं महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भक्त मंडल द्वारा होगा। मंडल ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से कार्यक्रम में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।