Breaking
13 Sep 2026, Sun

मप्र पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर का किया स्वागत

देवास। मध्यप्रदेश शासन में मंत्री दर्जा प्राप्त नवनियुक्त मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर का टोंककलां में राजेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ठाकुर का पुष्पहार, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में गजराज सिंह राजपूत, राजेंद्र सिंह राजपूत, राजा, जीवनसिंह राजपूत कलमा, बंटी सिंह राजपूत, कुलदीप सिंह राजपूत, जितेंद्र वर्मा, संजय सिंह गुर्जर, सुनील गुर्जर, धीरेन्द्र सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह बैंस, महेंद्र सिंह बटवाल, अभिजीत सिंह बटवाल, आजाद सिंह बटवाल, पंकज लोधी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।