Breaking
5 Jun 2026, Fri

युवा उद्योगपति जायसवाल को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि


देवास।
 शहर युवा उद्योगपति विकास जायसवाल का शनिवार को सुबह 11 बजे स्थानीय मुक्तिधाम पर पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पुत्र चक्षत ने दी। शुक्रवार को विकास जायसवाल का हृदयगति रुकने के कारण इंदौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था और शनिवार की सुबह 9 बजे उनके सिविल लाइन स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकली, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। स्थानीय मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। तत्पश्चात शोकसभा का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री के बड़े भाई नारायण यादव, आगर विधायक मधु गेहलोत, भगवानसिंह चावड़ा, मनोज राजानी, अनिलराजसिंह सिकरवार, संजय शुक्ला, रामेश्वर जलोदिया, शरद पाचुनकर, संतोष जायसवाल, एएसपी एचएन बाथम, ज्ञानचंद लखमानी, जिला आबकारी अधिकारी मनीष खरे, एडीओ महेश पटेल, जिला महामंत्री राजेश यादव सहित समाजजनों व गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।