Breaking
7 Sep 2026, Mon

योगिनी एकादशी पर अमृत नगर में सजेगा बाबा श्याम का दिव्य दरबार, आज होगी महाआरती

देवास। अमृत नगर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार, 10 जुलाई को योगिनी एकादशी के पावन अवसर पर बाबा श्याम का विशेष धार्मिक आयोजन होगा। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए दिनभर दर्शन की व्यवस्था रहेगी। शाम 6 बजे से मंदिर में बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार, पवित्र ज्योत दर्शन एवं 56 भोग का आयोजन किया जाएगा। वहीं खाटू श्याम महिला मंडल द्वारा संगीतमय भजन संध्या में बाबा श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके बाद शाम 7:30 बजे महाआरती संपन्न होगी। खाटू श्याम सेवक प्रचार समिति, अमृत नगर धाम ने सभी श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा श्याम के दर्शन, भजन एवं महाआरती का लाभ लेने की अपील की है। मंदिर के पट पूरे दिन श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले रहेंगे।