देवास। नगर के मीरा बावड़ी स्थित शनिदेव सत्यनारायण मन्दिर में शनि जयंती के प्रथम दिवस सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक बलविंदर सिंह बल्लू इंदौर ने बांसुरी के सुरों से समा बांधा। मन्दिर पुजारी पंडित अजयकुमार ने बताया कि पिछले दस वर्षों से निस्तर भी बल्लू शनि जयती में अपनी उपस्थिति देते हैं। प्रारंभ में बांसुरी से सभी देवों की आराधना प्रस्तृत की, जिसमें ओ पालन हारे निगुर्ण और न्यारे, हनुमान चालीसा, श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी और ओम जय जगदीश हरे आरती प्रस्तुत की। पश्चात पंख होते तो उड जाती रे…, पधारे म्हारा देश…, नीले गगन के तले धरती का प्यार पले… आदि गीतों ने भक्तों का मन मोह लिया। उनके साथ उभरते कलाकारो में निष्ढा कडारे ने भी भजनो की प्रस्तुति दी और भक्तो को नृत्य करने को मजबूर कर दिया। उक्त आयोजन दे रात्रि तक चलता रहा। दिनांक 13 मई को कथा मर्मज्ञ पं. ओमप्रकाश चतुर्वेदी (भोपाल), भरत चरित्र (कथात्मक) की प्रस्तुति दी। हवन व अभिषेक के मुख्य यजमान सुप्रसिद्ध समाजसेवी उद्योगपति सोनू पंजाबी रहे।

